Today many parents and shopkeepers use UPI apps like Google Pay, PhonePe and Paytm.
But many fraud cases are happening where people lose money by scanning QR codes.
Let's understand how this fraud works.
आजकल बहुत से लोग Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप का उपयोग करते हैं।
लेकिन कई लोग QR कोड स्कैन करने की वजह से धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं।
आइए समझते हैं कि यह धोखाधड़ी कैसे होती है।
⚠ Important Rule: Scanning a QR code NEVER receives money.
It always sends money from your account.
⚠ महत्वपूर्ण नियम: QR कोड स्कैन करने से पैसा कभी नहीं आता।
QR कोड स्कैन करने से पैसा आपके खाते से जाता है।
Ramesh ji was selling a chair online. A buyer contacted him and said
"I will send advance payment. Please scan this QR code."
Ramesh ji scanned the QR code thinking he will receive money.
After entering his UPI PIN, ₹10,000 was deducted from his bank account.
रमेश जी ऑनलाइन एक कुर्सी बेच रहे थे।
एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और कहा "मैं आपको एडवांस पैसे भेज रहा हूँ, यह QR कोड स्कैन करें।"
रमेश जी ने सोचा कि उन्हें पैसे मिलेंगे और उन्होंने QR कोड स्कैन कर लिया।
जैसे ही उन्होंने UPI PIN डाला, उनके खाते से ₹10,000 कट गए।